Agriculture Warehouse Worker: कृषि क्षेत्र में सुनहरा भविष्य बनाने एवं कृषि क्षेत्र में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक नई वेयर हाउस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हुए हैं।
इस भर्ती में वेयरहाउस कर्मी के रूप में कार्य करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है और कृषि के क्षेत्र में सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं उन युवा वर्ग के लिए यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि इसके लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा का आयोजन नहीं होगा।
आपको बता दें कि यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद होगी जो कम पढ़े लिखे हैं और एक स्थाई और नियमित कमाई का जरिया ढूंढ रहे हैं उनके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
यह कार्य कृषि क्षेत्र में एक रजिस्टर्ड और निजी क्षेत्र में पंजीकृत कंपनी द्वारा निकाली गई वैकेंसी है जिसमें आपको प्रशिक्षण और इस टाइप पेड़ की सुविधा प्रदान की जाएगी और एक नियमित आय का जरिया बन सकता है।
भर्ती के बारे में संक्षिप्त विवरण (Agriculture Warehouse Worker)
आपको बता दें कि कृषि क्षेत्र में वेयरहाउस कर्मी के रूप में उम्मीदवारों को वेयरहाउस से जुड़े कार्यों में प्रशिक्षण के साथ-साथ भर्ती में जो कार्य रहेगा उसका विवरण आपको बताया जा रहा है आप स्पष्ट रूप से इसकी जांच और परख कर लें:-
| पद का नाम | वेयरहाउस वर्कर |
| कुल पदों की संख्या | 2 |
| कार्यस्थल | नासिक महाराष्ट्र |
| जाॅब का सेक्टर | एग्रीकल्चर विभाग |
| कार्य का प्रकार | अप्रेंटिसशिप/प्रशिक्षण आधारित |
| लिंग | पुरुष महिला दोनों पात्र |
| कार्य के लिए आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जनवरी 2026 |
| वेतनमान | 6800 से 19000 प्रतिमाह |
शैक्षणिक योग्यता आयु सीमा एवं पात्रता प्रणाली
आपको बता दे की कृषि क्षेत्र में रोजगार तलाश रही युवाओं के लिए वेयरहाउस कर्मी के रूप में अगर कार्य करना चाहते हैं और आप इसके लिए वाकई आवेदन की इच्छुक हैं तो आप निम्नलिखित जानकारी को आवश्यक रूप से चेक करें:-
शैक्षणिक योग्यता के रूप में बात की जाए तो सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसमें बहुत ही कम पढ़े-लिखे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं यानी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी और आठवीं पास ही रखी गई है।
इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार की विशेष तकनीकी या डिग्री की आवश्यकता भी नहीं होगी और यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं मजदूर वर्ग और कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवारों के लिए बहद उपयोगी साबित हो सकती है।
आयु सीमा और पात्रता की बात की जाए तो बता दें कि आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है एवं दिव्यांग उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पत्र नहीं माने जाएंगे इस बात का विशेष तौर से ध्यान रखा जाए।
इसके अतिरिक्त अनुभव प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं होगी बिल्कुल प्रेशर यानी नए व्यक्ति भी इसके लिए आवेदन के पूर्ण रूप से योग्य होंगे।
प्रशिक्षण समय अवधि और संस्था की विशेष जानकारी
आपको बता दें कि जो कृषि विभाग में वेयरहाउस कर्मी के लिए आवेदन मांगे गए हैं इसमें जॉब के अंतर्गत उम्मीदवारों को कुल 365 दिन यानी 1 वर्ष के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कार्य दिवस सप्ताह में 6 दिवस का रहेगा प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक कार्य और वेयरहाउस प्रबंधन स्टोरेज और कृषि सामग्री की हैंडलिंग का ज्ञान दिया जाएगा और यह प्रशिक्षण उम्मीदवारों के कौशल को बढ़ाने और भविष्य में स्थाई रोजगार प्राप्त करने को लेकर पूर्ण रूप से तैयार किया जाएगा।
कृषि क्षेत्र में वेयरहाउस गर्मी के रूप में यह जो वैकेंसी निकला गया है उसमें निजी क्षेत्र की पंजीकृत कंपनी द्वारा अपनी जानकारी दी गई है जिसमें कंपनी की साइज में लगभग अभी 800 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं और यह दर्शाता है कि कंपनी एक विश्वसनीय और सरकारी पोर्टल और पंजीकृत है और उम्मीदवार इस पर अपना भरोसा जाता सकते हैं।
वेतनमान और अन्य जानकारी (Agriculture Warehouse Worker)
आपको बता दे की कृषि वेयरहाउस कर्मी के रूप में जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उनका चयन के पश्चात वेतन के रूप में प्रतिमाह 6800 से लेकर 19000 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
यह इस स्टाइपेंड की राशि प्रशिक्षण स्तर कार्य अनुभव और कंपनी के नियमों के अनुसार तय की जाएगी कि उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड देना है और NAPS योजना के अंतर्गत सरकारी मान्यता कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण भविष्य में रोजगार के बेहतरीन विकलाप कृषि एवं वेयरहाउस क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव भी आपको इसके अंतर्गत मिलता रहेगा।
और कार्य स्थल का पता यानी चयनित उम्मीदवारों को महाराष्ट्र के नासिक जिले में कार्य करना होगा कर पूरा पता इस प्रकार से रहेगा सर्वे नंबर 340 पोस्ट Gonde,Taluja-Sinnar,Nashik Maharashtra-422606
आवेदन करने का तरीका Stap by Stap
- सबसे पहले आपको अप्रेंटिसशिप की वेबसाइट विजिट करना है जो आप नीचे उपलब्ध करवाई गई है।
- अब वेबसाइट पर कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- तत्पश्चात रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड मोबाइल नंबर ओटीपी ईमेल आईडी पासवर्ड साइज फोटो शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र पांचवी और आठवीं पास ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अगली कड़ी में आपको लोगों के ऑप्शन पर क्लिक करना है जो आपने रजिस्ट्रेशन पूरा किया तब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिला उसे डालकर Login करें।
- अब आपको ऑनलाइन अप्लाई जो नीचे लिंक दी गई है उसे पर क्लिक करना है और सीधा वेयरहाउस कर्मी की इस भर्ती के लिए अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना है।
- अप्लाई की लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन किया हुआ लॉगिन आईडी और पासवर्ड डाल के अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपसे कुछ व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता आपका पता आधार विवरण सभी जानकारी मांगी जाएगी उस दर्ज करना है।
- अगले स्टेप में आधार कार्ड मार्कशीट पांचवी आठवीं पास और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा।
- उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है और आपका एप्लीकेशन आईडी या एक्नॉलेजमेंट मिल जाएगा उसे प्रिंट आउट कर ले अथवा सेव करके रखें।
महत्वपूर्ण जानकारी:- मोबाइल नंबर ईमेल आईडी सही दर्ज करें और चालू ही होना चाहिए। गलत जानकारी भरने पर आवेदन निरस्त हो सकता है और अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें कंपनी आपको कॉल अथवा मैसेज के जरिए संपर्क कर सकती है।
Online Apply Link:-यहां से आवेदन करें
Notification:-यहां देखें



